#बस्ती_न्यूज
राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर कलवारी थाना क्षेत्र के बेलवाडांड़ के पास शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार सड़क पर अचानक आई नीलगाय से टकरा गई। इस टक्कर में नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृत नीलगाय काफी देर तक सड़क के बीच में पड़ी रही, जिससे आवागमन बाधित हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटाया और यातायात को सामान्य किया। कार में ज्ञान प्रकाश चौधरी, अजय और राजू सवार थे। हादसे में ज्ञान प्रकाश चौधरी को हल्की चोटें आईं, जबकि अन्य दो लोग सुरक्षित बताए गए। टक्कर के कारण कार के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ देर के लिए राजमार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, एनएच-28 पर अक्सर नीलगाय और अन्य मवेशियों के अचानक सड़क पर आ जाने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे वाहन चालकों की जान को खतरा बना रहता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कार से टकराकर नीलगाय की मौत:एनएच-28 पर हादसा, कार सवारों को हल्की चोटें
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












