Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में घर से 38 हजार नकद, जेवरात चोरी:किडिहौना गांव में अज्ञात...

श्रावस्ती में घर से 38 हजार नकद, जेवरात चोरी:किडिहौना गांव में अज्ञात चोर कपड़े लेकर फरार हुए


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र की सेमरी तरहर चौकी अंतर्गत किडिहौना गांव में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर से नकदी, जेवरात और कपड़े लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी है और कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, ग्राम किडिहौना निवासी पुत्तन गोस्वामी उर्फ संदीप पुत्र राघव राम उर्फ जुगनू के घर में यह चोरी हुई। शुक्रवार रात परिवार की एक महिला भैंस के पास सो रही थी, तभी अज्ञात चोर घर में घुस गए। उन्होंने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया।चोरों ने बक्से से 38 हजार रुपये नकद, सोने की मटर माला, झुमकी, चांदी की पायल, हाथ का फूल, करधन और अन्य कपड़े चुरा लिए। बताया गया है कि घटना के समय गृहस्वामी घर पर मौजूद नहीं थे।सुबह जब महिला भैंस के पास से उठकर घर के अंदर पहुंची, तो उसने सामान बिखरा हुआ पाया। जांच करने पर नकदी और जेवरात गायब मिले, जिसके बाद परिजनों को चोरी की सूचना दी गई।पीड़ित पुत्तन गोस्वामी ने सेमरी तरहर चौकी में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में चौकी प्रभारी सेमरी तरहर गुलाब चंद्र चौधरी ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments