Homeदेश (National)अब IAS बनाएगा पतंजलि ग्रुप, बाबा रामदेव ने अवध ओझा को बनाया...

अब IAS बनाएगा पतंजलि ग्रुप, बाबा रामदेव ने अवध ओझा को बनाया एकेडमी का हेड

योग गुरु बाबा रामदेव ने देश में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। रामदेव के नेतृत्व वाले पतंजलि समूह नई पहल करते हुए सिविल सर्विसेज की तैयारी कराने के लिए सिविल सर्विसेज एकेडमी शुरू करने की घोषणा की है। खास बात यह है कि इस एकेडमी की कमान सोशल मीडिया पर चर्चित शिक्षक अवध ओझा को सौंपी गई है।

शनिवार को हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव ने अवध ओझा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इससे पहले दोनों ने एक साथ योग किया। इसी दौरान रामदेव ने सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए एकेडमी शुरू करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले आर्मी चीफ, कब संभालेंगे पदभार?

स्वामी रामदेव ने कहा क्या?

स्वामी रामदेव ने कहा, ‘आज बहुत बड़ा दिन है, पतंजलि योगपीठ में पतंजलि सिविल सर्विस एकेडमी की शुरुआत की है। सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए इस एकेडमी की शुरुआत की है। इस एकेडमी का अवध ओझा को सूत्रधार और प्रमुख बनाया गया है।’

अवध ओझा की तारीफ में कसीदे

उन्होंने कहा कि अवध ओझा ने देश में लाखों बच्चों को सिविल सर्विसेज की ट्रेनिंग दी है और एक हजार से ज्यादा बच्चों तो आईएएस-आईपीएस बनाया है। रामदेव ने कहा, ‘इस एकेडमी में देश के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र यहां पर आकर तैयारी कर सकेंगे। छात्र यहां से अपना और भारत का भविष्य बना सकेंगे।’

अवध ओझा ने किए बड़े एलान

इस दौरान अवध ओझा ने कहा कि इस एकेडमी में पढ़ाने के लिए टीचर्स दिल्ली से आएंगे। यहां पढ़ने वाले बच्चों को सिविल सेवा में जाने के लिए ट्रेड तो किए ही जाएंगे, साथ ही सफलता नहीं मिलने पर बच्चों को किसी ना किसी क्षेत्र में निपुण बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: असम IAF हादसे में जान गंवाने वाले 5 अधिकारी कौन हैं? पूरी लिस्ट

वहीं, अवध ओझा ने कहा कि अब सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों को दिल्ली जैसे बड़े कोचिंग संस्थानों की बेहतर शिक्षा पतंजलि योगपीठ के शांत वातावरण में मिलेगी।

उन्होंने बताया कि छात्रों को दिल्ली के अनुभवी और बेहतरीन शिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। यहां आकर उन्हें किसी प्रकार की टेंशन और स्ट्रेस नहीं होगा। पतंजलि योगपीठ में योग, अनुशासित दिनचर्या और तनावमुक्त माहौल के बीच बच्चों को यूपीएससी और अन्य सिविल परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments