Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बलहा में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ:प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष...

बलहा में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ:प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर ब्लॉक प्रमुख विजय वर्मा ने किया उद्घाटन


बहराइच, 14 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बहराइच जनपद के विकास खंड बलहा में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस ‘समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान’ का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा नगर नानपारा अध्यक्ष रेखा पाण्डेय, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृपा राम वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश गुप्ता, दिनेश वर्मा, निरंजन वर्मा, अनिल पाण्डेय सहित क्षेत्र के प्रधान, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह अभियान 14 जून 2026 से शुरू होकर 16 जून 2026 तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना और पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाना है। इसी क्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां क्षेत्रीय लोगों को योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख विजय वर्मा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान ग्रामीण विकास, जन-जागरूकता और सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह मेगा शिविर ‘सशक्त गाँव – विकसित भारत’ की भावना को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, जिसका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण को नई गति प्रदान करना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments