Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एसएसबी जवानों ने विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान किया:भारत-नेपाल सीमा पर तैनात...

एसएसबी जवानों ने विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान किया:भारत-नेपाल सीमा पर तैनात जवानों ने 11 यूनिट रक्त दान कर जीवन दान का दिया संदेश


श्रावस्ती : जनपद में विश्व रक्तदाता दिवस पर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान बॉर्डर की सुरक्षा में तैनात जवानों ने 11 यूनिट रक्त दान किया गया। यह शिविर रविवार को आयोजित किया गया था। रक्तदान शिविर का संचालन जिला चिकित्सालय, भिनगा से आए डॉ. अभिनव पांडेय और उनकी टीम के साथ-साथ वाहिनी चिकित्सालय की डॉ. कल्पना महादेव पाटील और उनकी टीम की निगरानी में हुआ। एसएसबी के कार्मिकों और संदीक्षा सदस्यों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों और जवानों ने रक्तदान को मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताया। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए समाज में स्वैच्छिक और नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्मिकों और संदीक्षा सदस्यों को नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ भी दिलाई गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। रक्तदाताओं के उत्साह, समर्पण और सेवा भावना ने इस आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान और संदीक्षा सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments