सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाने में आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जुलूस आयोजक, ताजियादार, ग्राम प्रधान, संभ्रांत व्यक्ति और धर्मगुरु शामिल हुए। यह बैठक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशों तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में आयोजित की गई थी दिनांक 14 जून 2026 को आयोजित इस गोष्ठी में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों और ताजियादारों से मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। बैठक के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों को उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के बारे में भी जानकारी दी गई। मुख्य रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए।
भवानीगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक:मोहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर चर्चा
RELATED ARTICLES












