श्रावस्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सोनवा में आज एक स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री दारा सिंह चौहान ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राम फेरन पांडे, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), अधीक्षक और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। मेले में कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित थीं। मंत्री दारा सिंह चौहान ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की और कुपोषित बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। इस दौरान गरीब व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए। सभी अधिकारी और कर्मचारी इस स्वास्थ्य मेले में उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य मेले का मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया उद्घाटन:श्रावस्ती में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सोनवा CHC में आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












