Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर से लापता 3 किशोरियां गोंडा में मिलीं:मुंबई जाने वाली ट्रेन में...

सिद्धार्थनगर से लापता 3 किशोरियां गोंडा में मिलीं:मुंबई जाने वाली ट्रेन में थीं, पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर निकली थीं


सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र से रविवार तड़के लापता हुईं तीन किशोरियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मोहाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में तीनों बच्चियां गोंडा रेलवे स्टेशन पर मुंबई जाने वाली ट्रेन से मिलीं। बरामदगी के बाद उन्हें चाइल्ड केयर की निगरानी में रखा गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब चार बजे शिवपति नगर टोला महगूचक निवासी चांदनी रावत (14), अंजलि रावत (17) और डफालीपुर निवासी खुशी रावत (15) शौच के लिए घर से निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना मोहाना थाने को दी गई। थानाध्यक्ष ने बनाई चार टीमें मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने तत्काल चार पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर जांच शुरू करते हुए संभावित ठिकानों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर निगरानी बढ़ा दी। जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ से संपर्क किया गया। संयुक्त प्रयासों के बाद तीनों किशोरियों को गोंडा रेलवे स्टेशन पर पनवेल जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन से बरामद कर लिया गया। मुंबई जाने का मिला टिकट पुलिस सूत्रों के मुताबिक, किशोरियों के पास से मुंबई जाने का टिकट भी मिला है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पिता की डांट-फटकार से नाराज होकर घर छोड़कर मुंबई जाने के लिए निकली थीं। समय रहते पुलिस और आरपीएफ की सक्रियता के चलते उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया गया। काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा बरामदगी के बाद आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर तीनों किशोरियों को चाइल्ड केयर के सुपुर्द कर दिया। अब उनके अभिभावकों को बुलाकर काउंसलिंग कराई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्वरित कार्रवाई और विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से तीनों बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments