जनपद बहराइच के बलहा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरी समैसा में इन दिनों साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल है। मुख्य सड़क मार्ग पर कूड़ा जमा होने से जनजीवन और राहगीरों के आवागमन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों को अपनी दैनिक जिंदगी जीने में परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण कीड़े-मकोड़े पनपने और बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि महीनों से सफाई कर्मचारी यहां साफ-सफाई करने नहीं आते हैं। इस संबंध में जब सफाई कर्मचारी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने इसे दिखवाकर जल्द साफ करवाने का आश्वासन दिया। उदय कुमार, हरीश चंद्र, अनुज, राम नरेश सहित तमाम ग्रामीणों ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।
खैरी समैसा में कूड़े का अंबार:सफाई न होने से राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












