Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छुट्टा जानवर बचाने में कार पुलिया से टकराई:इकौना में चालक घायल, देर...

छुट्टा जानवर बचाने में कार पुलिया से टकराई:इकौना में चालक घायल, देर रात हुआ हादसा


श्रावस्ती में बुधवार देर रात एक कार नेशनल हाईवे 730 पर मोहनीपुर के पास पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। यह घटना इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई। मिली जानकारी के अनुसार, कार चालक (वाहन संख्या UP 32 GK 4896) इकौना से किसी काम से बहराइच गया हुआ था। देर रात वापस लौटते समय मोहनीपुर के पास अचानक सड़क पर आए एक छुट्टा जानवर को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। नियंत्रण खोने के बाद कार सामने बनी पुलिया से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को कार से बाहर निकाला। घायल चालक को तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments