HomeHealth & Fitnessनिर्माण कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीएनडीएस के खिलाफ कार्रवाई के...

निर्माण कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीएनडीएस के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

IMG-20260602-WA0012कौशाम्बी। जिले में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को उदयन सभागार में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय बसुहार की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप न पाए जाने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने परियोजना प्रबंधक सीएनडीएस को कार्ययोजना तैयार कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।वहीं मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय कड़ा का निर्माण कार्य अब तक शुरू न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों एवं अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सहायक अभियंता यूपीसीएलडीएफ तथा अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को शेष कार्य शीघ्र पूरा कर भवनों का हैंडओवर करने के निर्देश दिए।प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा में उन्होंने सहायक अभियंता यूपी सिडको को सभी लंबित कार्य जल्द पूरा कर संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने को कहा। साथ ही शेष 14 राजकीय विद्यालयों में बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश भी दिए।बैठक में जिलाधिकारी ने राजकीय महिला महाविद्यालय, मूरतगंज के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाकर समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments