Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फखरपुर पुलिस ने वाहन चोर दबोचा:पांच चोरी की बाइक बरामद, भेजा जेल

फखरपुर पुलिस ने वाहन चोर दबोचा:पांच चोरी की बाइक बरामद, भेजा जेल


फखरपुर पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे और निशानदेही पर कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, फखरपुर थाना पुलिस 17-18 जून की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कैदबाग बगिया के पास घेराबंदी कर एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी अगनापारा, थाना फखरपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। उसके पास से फखरपुर थाने में दर्ज चोरी के एक मामले से संबंधित हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ के दौरान, आरोपी अमित कुमार ने अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों को अलग-अलग जगहों पर छिपाने की बात कबूली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चार और मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें हीरो पैशन प्रो, पल्सर 220, हीरो स्प्लेंडर आई-स्मार्ट और हीरो एचएफ डीलक्स शामिल हैं। इस तरह कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ चोरी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फखरपुर थाने में उसके विरुद्ध बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। फखरपुर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments