HomeHealth & Fitnessनोएडा: कार पार्किंग को लेकर युवक ने रिटायर्ड बैंक अधिकारी के साथ...

नोएडा: कार पार्किंग को लेकर युवक ने रिटायर्ड बैंक अधिकारी के साथ की मारपीट, मौत

नोएडा । जिले में थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर 15 में रहने वाले एक 77 वर्षीय बुजुर्ग के साथ उनके पड़ोसी युवक ने बृहस्पतिवार की देर रात को कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में मारपीट कर दी। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 15 के बी- ब्लॉक में रहने वाले बैंक से रिटायर्ड अधिकारी प्रकाश चन्द्र (77) का बीती रात को उनके पड़ोस में रहने वाले अंश से कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। अंश ने उनके साथ मारपीट कर धक्का दे दिया, जिन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उनके परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments