Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)देवापार में खराब ट्रांसफार्मर बदला:दैनिक भास्कर की खबर के बाद 24 घंटे...

देवापार में खराब ट्रांसफार्मर बदला:दैनिक भास्कर की खबर के बाद 24 घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के नगर पंचायत नगर के देवापार वार्ड में पिछले एक माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के भीतर बदल दिया गया है। ग्रामीणों के आंदोलन और दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के बाद बिजली विभाग ने यह कार्रवाई की, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई। गुरुवार को देवापार वार्ड के आक्रोशित उपभोक्ताओं ने चौबाह फीडर पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का आरोप था कि लगभग एक माह पूर्व आई आंधी में ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसके बाद से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। बिजली संकट के कारण पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्य, बच्चों की पढ़ाई और छोटे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे। विभाग द्वारा कई बार मरम्मत कराई गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका था। लगातार शिकायतों के बावजूद नया ट्रांसफार्मर न लगाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने फीडर का घेराव कर आंदोलन की चेतावनी दी थी। दैनिक भास्कर ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद बिजली विभाग हरकत में आया। शुक्रवार को विभागीय कर्मचारियों ने गांव पहुंचकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया और विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली आने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और उम्मीद जताई कि अब उन्हें बार-बार बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि मीडिया की सक्रियता और एकजुट प्रयासों के चलते उनकी समस्या का समाधान संभव हो सका। उन्होंने भविष्य में विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की भी मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments