कम्पोजिट विद्यालय सिलेटनगंज में गुरुवार को परीक्षा फल वितरण और वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बलहा अरुण वर्मा भी उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय प्रताप सिंह, सहायक अध्यापिका श्रीमती बेबी मालिक और सहायक अध्यापक शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को परीक्षा फल वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अरुण वर्मा ने अभिभावकों से मुलाकात की और उन्हें जागरूक किया। उन्होंने 6 वर्ष के सभी बच्चों को विद्यालय में नामांकन कराने का आग्रह किया। BEO ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। साथ ही, बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म, किताबें, दोपहर का भोजन और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।
सिलेटनगंज कंपोजिट विद्यालय में परीक्षा फल और वार्षिक उत्सव:BEO अरुण वर्मा ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया, नामांकन का आग्रह
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










