सिद्धार्थनगर के इटवा तहसील स्थित कठेला जनूबी गुरुद्वारा में हनुमान जयंती के अवसर पर महाभंडारे और रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विजय बहादुर यादव, ऋषि गुप्ता, शिवकुमार यादव, सुखराज यादव, रामेश्वर दुबे और विजय प्रताप सिंह सहित अन्य भक्तगणों द्वारा किया गया। आयोजक विजय बहादुर यादव ने बताया कि यह महाभंडारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इसमें लगभग 3 हजार से अधिक भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कठेला जनूबी में यह आयोजन प्रतिवर्ष 2 अप्रैल को ग्रामवासियों की सुख-शांति के लिए किया जाता है।
हनुमान जयंती पर कठेला जनूबी में महाभंडारा:सिद्धार्थनगर में रामचरित मानस पाठ का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











