Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत:बस्ती में बाजार जाते...

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत:बस्ती में बाजार जाते समय हुआ हादसा, ड्राइवर की तलाश जारी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, रुधौली थाना क्षेत्र के पकड़ीजेई गांव निवासी 65 वर्षीय मुरली शनिवार को साइकिल से किसी काम से जा बाजार रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे जब वह वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर त्रेता के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मुरली गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। हालांकि, हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के बाद बाइक चालक की तलाश में जुटी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments