HomeHealth & Fitnessस्वास्थ्य परीक्षण में 3 बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र हेतु किया गया...

स्वास्थ्य परीक्षण में 3 बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र हेतु किया गया रेफर

बस्ती – बाल विकास परियोजना, विक्रमजोत के अंतर्गत सीडीपीओ बलराम सिंह के नेतृत्व में सुपरवाइजर सरिता सिंह द्वारा पूर्व में चिन्हित 14 अतिकुपोषित बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विक्रमजोत में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 3 बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र हेतु रेफर किया गया।
सीडीपीओ ने बताया कि सुपोषण मिशन बस्ती अभियान के अंतर्गत बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। इस स्वास्थ्य परीक्षण में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल सिंह, आरबीएसके टीम के डॉ. अजय कुमार शुक्ला एवं डॉ. अनिल कनौजिया, एएनएम निर्मला देवी, कमला देवी तथा फार्मासिस्ट की टीम द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई।जांच के उपरांत सभी बच्चों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिनमें मल्टीविटामिन, एल्बेंडाजोल, जिंक, आयरन सिरप आदि शामिल थे।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती कृष्णावती सिंह (भदोही), गुड़िया देवी (फूलथी) एवं प्रज्ञावती (शंकरपुर) बच्चों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विक्रमजोत पहुंचीं, जहां बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। सर्वप्रथम बच्चों की लंबाई एवं वजन लिया गया, तत्पश्चात उनका विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।चिकित्सा अधिकारी अतुल सिंह ने कहा कि हमारे यहाँ दवाओं की कोई कमी नहीं है। आईसीडीएस विभाग द्वारा लाए जा रहे सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और आगे भी कराई जाती रहेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments