#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत में बाल विकास परियोजना के तहत 14 गंभीर कुपोषित बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान तीन बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में भर्ती के लिए रेफर किया गया है। हालांकि, उनके अभिभावकों ने भर्ती के लिए दो से तीन दिन का समय मांगा है। यह स्वास्थ्य परीक्षण सीडीपीओ बलराम सिंह के नेतृत्व में सुपरवाइजर सरिता सिंह द्वारा पूर्व में चिन्हित बच्चों का कराया गया। जांच के दौरान बच्चों की लंबाई और वजन लिया गया, जिसके बाद उनका विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल सिंह, आरबीएसके टीम के डॉ. अजय कुमार शुक्ला और डॉ. अनिल कनौजिया, एएनएम निर्मला देवी, कमला देवी तथा फार्मासिस्ट की टीम ने बच्चों की जांच की। जांच के उपरांत सभी बच्चों को मल्टीविटामिन, एल्बेंडाजोल, जिंक और आयरन सिरप सहित आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कृष्णावती सिंह, गुड़िया देवी और प्रज्ञावती बच्चों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थीं। सीडीपीओ बलराम सिंह ने बताया कि “सुपोषण मिशन बस्ती अभियान” के अंतर्गत बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक बस्ती के सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ और कुपोषण मुक्त नहीं हो जाते। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल सिंह ने आश्वासन दिया कि दवाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आईसीडीएस विभाग द्वारा लाए जा रहे सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि आरबीएसके टीम द्वारा NRC में रेफर किए गए बच्चों को भर्ती भी कराया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विक्रमजोत के 3 बच्चे NRC रेफर:14 अतिकुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, सीडीपीओ ने कराया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












