प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बहराइच के विकास खंड तेजवापुर परिसर में 14 से 16 जून तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) प्रतीक की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, विभागवार जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बीडीओ प्रतीक ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे समय से अपने स्टॉल तैयार करें और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने पारदर्शिता और जनभागीदारी पर जोर दिया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और ग्राम्य विकास विभाग के लाभार्थियों को आवास की चाबियां एवं प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण और पात्रता परीक्षण भी किया जाएगा। आयोजन में स्वयं सहायता समूह, कृषि, सहकारिता, बाल विकास, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, शिक्षा, विद्युत, खाद्य एवं रसद, बैंकिंग सेवाएं और आधार पंजीकरण सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, तेजवापुर और महसी विकासखंड के वर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे, बहराइच में कार्यक्रम:लाभार्थियों को आवास चाबियां, प्रमाणपत्र; प्रधानों का सम्मान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












