Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलीनाथ मंदिर में योगासन:नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख के निर्देशन...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलीनाथ मंदिर में योगासन:नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख के निर्देशन में हुआ आयोजन, कई लोग हुए शामिल


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नानपारा के रामनगर सेमरा ग्राम पंचायत स्थित अनटहवा गांव के मंगली नाथ शिव मंदिर में योगासन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रकाश सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस योग सत्र के दौरान उत्तानासन, हस्तपादासन, अश्व संचालनासन, अधोमुख श्वानासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन, ताड़ासन और प्राणायाम जैसी विभिन्न यौगिक क्रियाएं कराई गईं। योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को योग के लाभों और सही आसनों के बारे में परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रकाश सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। नियमित योगाभ्यास से शरीर में लचीलापन, शक्ति और सहनशक्ति बढ़ती है, जबकि मानसिक रूप से तनाव, चिंता और अवसाद कम होता है। योग बेहतर मुद्रा और एकाग्रता को भी बढ़ावा देता है। कार्यक्रम में संयोजक बेचेलाल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा विजय कुमार सिंह, महामंत्री पिंटू गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, आनंद जायसवाल, पुष्पादेवी, राधेश्याम गुप्ता, संजय पाल सिंह और आदर्श शाहिद सहित कई मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments