HomeHealth & Fitnessयोग एक दिन का अभ्यास नहीं, अनुशासित जीवन जीने की कला: अपर...

योग एक दिन का अभ्यास नहीं, अनुशासित जीवन जीने की कला: अपर मिशन निदेशक

लखनऊ। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, मुख्यालय अलीगंज, लखनऊ में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर मिशन निदेशक पूजा मिश्रा के नेतृत्व में पूरी टीम ने सहभागिता कर ‘फिट टू स्किल’ का संकल्प लिया।  

अपर मिशन निदेशक पूजा मिश्रा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी जैसे प्राणायाम एवं ध्यान सत्र भी आयोजित किए गए। उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रत्येक आसन एवं प्राणायाम के शारीरिक और मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए दैनिक जीवन में योग को अनिवार्य रूप से अपनाने की सलाह दी गई।

अपर मिशन निदेशक पूजा मिश्रा ने कहा कि योग केवल एक दिन का अभ्यास नहीं, बल्कि अनुशासित जीवन जीने की कला है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के क्षेत्र में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी की उत्पादकता तभी बढ़ेगी जब वह शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से शांत होगा।

स्वस्थ शरीर और शांत मन से ही बेहतर कार्य परिणाम पाए जा सकते हैं।  उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने व्यस्त समय में से प्रतिदिन कम से कम 15-20 मिनट योग के लिए अवश्य निकालें। ‘फिट टू स्किल’ का हमारा संकल्प तभी पूरा होगा जब हम स्वयं फिट रहेंगे और युवाओं को भी कौशल के साथ स्वास्थ्य का संदेश देंगे।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments