HomeUncategorizedथाना सिरसिया व SSB की संयुक्त टीम द्वारा इण्डो-नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग...

थाना सिरसिया व SSB की संयुक्त टीम द्वारा इण्डो-नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान 05 किलो 270 ग्राम अवैध चरस ( अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग रू0 13 लाख ) के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद

श्रावस्ती।‎पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी की रोकथाम के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री सौरभ सिंह के नेतृत्व में थाना सिरसिया व SSB की संयुक्त टीम द्वारा कल दिनांक 21/06/2026 को इण्डो- नेपाल बॉर्डर पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान 01 व्यक्ति जिसका नाम मेहताब पुत्र निजामुद्दीन निवासी मछरीहवा थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती जो गजरी नाला जंगल क्षेत्र बी0पी0 नंबर 631 के पास से नेपाल की तरफ से अपनी मोटरसाइकिल से नाजायज चरस लेकर आ रहा था जिसे चेकिंग के दौरान नियमानुसार गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सिरसिया पर मु0अ0सं0 167/26 धारा 8/20 NDPS Act में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
‎घटना का संक्षिप्त विवरण


‎ दिनांक 21.06.2026 को इण्डो-नेपाल बॉर्डर पर संदिग्ध वाहनों/ व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान नि0 रहेश सिंह राना 62 वीं वाहिनी SSB द्वारा प्राप्त सूचना पर थाना सिरसिया पुलिस द्वारा एसएसबी कैंप गुर्जर गौरी पहुंच कर SSB की टीम के साथ गजरी नाला क्षेत्र जंगल बी0पी0 नंबर 631 के पास पहुंचकर मौके पर मोटरसाइकिल में चरस रख कर जाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामद 05 किलो 270 ग्राम चरस जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग रू0 13 लाख है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सिरसिया पर मु0अ0सं0 167/26 धारा 8/20 NDPS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया।
‎ बरामदगी का विवरण- 05 किलो 270 ग्राम अवैध चरस व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- मेहताब पुत्र निजामुद्दीन निवासी मछरीहवा थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती
गिरफ्तारी टीम
‎1. उप निरीक्षक साहब राव थाना सिरसिया
‎2. मु0आ0 कमलेशनायक
‎3. मु0आ0 विनोद कुमार

*SSB टीम*
1.निरीक्षक रहेश सिंह राना 62वी वाहिनीं
2. मु0आ0 सैलेश कुमार
3. मु0आ0 उदय कुमार
4. आ0 रमेश कुमार
5. आ0 मो0 नूर हसन

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments