बहराइच बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस एनकाउंटर के दौरान युवक भरत तिवारी की मौत के विरोध में मंगलवार को बहराइच में प्रदर्शन किया गया। ब्राह्मण एकता परिषद के बैनर तले लोगों ने बिहार सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के देवीपाटन मंडल प्रभारी बाबू राम तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। मंडल प्रभारी बाबू राम तिवारी ने आरोप लगाया कि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस ने उसे जानबूझकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के न्यायाधीश द्वारा पूरे मामले की जांच कराई जाए और एनकाउंटर करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो पूरे प्रदेश और देश में व्यापक प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
भरत तिवारी एनकाउंटर, बहराइच में प्रदर्शन:ब्राह्मण एकता परिषद ने बिहार सरकार, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












