Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महाराजगंज में दहेज के लिए पत्नी के साथ मारपीट:पति समेत पांच पर...

महाराजगंज में दहेज के लिए पत्नी के साथ मारपीट:पति समेत पांच पर आरोप, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी


महाराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में इलाज चल रहा है। पीड़िता के पिता गंगा प्रसाद सहानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 1 अप्रैल की रात करीब 11 बजे उनकी बेटी भोनी (लगभग 34 वर्ष) को उसके पति, देवर, देवरानी ने मिलकर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारा-पीटा। इस हमले में भोनी को गंभीर चोटें आईं। गंगा प्रसाद सहानी के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी भोनी की शादी वर्ष 2010 में खुर्रामपुर नर्सरी निवासी पप्पू सहानी से की थी। शादी के बाद से ही पति आए दिन मोटरसाइकिल की मांग को लेकर भोनी को गाली-गलौज करता और मारपीट करता था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और भोनी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया। गंगा प्रसाद सहानी ने पुरंदरपुर थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments