विकास खंड साऊंघाट के मेंहदावल बरदहिया मार्ग पर स्थित बाबा बेचनु दास मंदिर में बालाजी सरकार का 17वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पूजा-पाठ, भव्य शोभायात्रा, सवा लाख हनुमान चालीसा का जाप, श्रीरामचरित मानस पाठ, हवन पूजन, महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सैकड़ों महिला एवं पुरुषों द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पाण्डेय बाजार से शुरू होकर करुआ बाबा चौराहा, स्टेशन रोड, काली मंदिर और सुरती हट्टा होते हुए पुनः बालाजी मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु बालाजी का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक दिखे। बालाजी सरकार मंदिर में बुधवार से सवा लाख हनुमान चालीसा का जाप और श्रीरामचरित मानस पाठ चल रहा है। श्रीरामचरित मानस पाठ की समाप्ति के बाद विद्वान ब्राह्मणों मन्नू बाबा और सौरभ शुक्ला द्वारा सवामनी का हवन पूजन करवाया गया। आयोजक पूर्व सभासद चुनमुनलाल और कैटर्स लल्लू सोनी ने बताया कि गुरुवार शाम को महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जो देर रात तक जारी रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुरानी बस्ती पुलिस और चौकी प्रभारी हड़िया संजय कुमार अपनी पूरी टीम तथा महिला पुलिस बल के साथ श्री बालाजी सरकार मंदिर पर तैनात रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभासद चुनमुन लाल, मंजू सोनी, आशा शुक्ला जौनपुरी, लल्लू सोनी कैटरर्स, विनोद कुमार, संदीप कुमार, नीरज, गणेश, रजवंत, निन्नू बाबू, अजय, विक्की सोनी, चंदन, संगीता जायसवाल, बंदना शाहू, सुनीता गुप्ता, गायत्री देवी और प्रमीला देवी सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बालाजी सरकार का 17वां जन्मोत्सव मनाया गया:मेंहदावल बरदहिया मार्ग पर स्थित मंदिर से निकाली गयीं भव्य शोभायात्रा, भंडारे का भी आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











