Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में अवैध मिट्टी खनन जारी का मामला:रौतापार में लोडर मशीनों से...

बस्ती में अवैध मिट्टी खनन जारी का मामला:रौतापार में लोडर मशीनों से हो रही बड़े पैमाने पर खुदाई, ग्रामीणों में आक्रोश

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रौतापार गांव में अवैध मिट्टी खनन का गंभीर मामला सामने आया है। गांव स्थित राधा पार्क के दक्षिण में पोखर के पास बड़े पैमाने पर मिट्टी की अवैध खुदाई की जा रही है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार, यह खुदाई लोडर मशीनों की मदद से की जा रही है और निकाली गई मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से लगातार ढोया जा रहा है। आरोप है कि खनन माफिया खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और प्रशासनिक सख्ती का कोई असर नहीं दिख रहा है। किसानों को नुकसान, सड़क पर उड़ती धूल से बढ़ी परेशानी स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे खनन से खेतों की जमीन धंस रही है और कई स्थानों पर खेत तालाब जैसे गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। महेंद्र, सत्यम, शिवम और सुंदरम सहित ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी ढुलाई के दौरान सड़कों पर उड़ती धूल से राहगीरों को भी भारी परेशानी हो रही है। साथ ही आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले पर बस्ती के खनन अधिकारी प्रशांत यादव ने कहा कि प्रकरण की जांच के निर्देश दिए गए हैं और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments