Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में 10 मुहर्रम का जुलूस निकला:108 ताजियों ने लिया भाग, पारंपरिक...

शोहरतगढ़ में 10 मुहर्रम का जुलूस निकला:108 ताजियों ने लिया भाग, पारंपरिक करतब दिखाए गए


शोहरतगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार, 26 जून 2026 को यौम-ए-आशूरा के अवसर पर 10 मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस दोपहर 1:30 बजे शुरू होकर शाम 7:00 बजे तक चला। इसमें 108 ताजियों ने भाग लिया और शोहदा-ए-कर्बला की याद में लाठी, फरसा, तलवार तथा आग की लाठी जैसे पारंपरिक करतब प्रदर्शित किए गए। जुलूस स्वर्गीय साहबू उस्ताद के घर से शुरू हुआ। यह मस्जिद गली, धुनिया मुहल्ला, सुरैया मुहल्ला होते हुए हाजी जब्बार के घर से गोलघर पहुंचा। इसके बाद जुलूस अंसारी गली, अल्ताफ नेता के घर के सामने, कुजड़ा मुहल्ला और रमज़ान गली से गुजरा। रमज़ान गली में निबी दोहनी और बाजार से आ रहे जुलूस व ताजियों का मिलन हुआ। यहां से जुलूस पुलिस पिकट, राम जानकी मंदिर के सामने से गडकुल और टीचर कॉलोनी होते हुए मुस्लिम कब्रिस्तान पहुंचा, जहां ताजियों को दफन किया गया। इस जुलूस में कुल 108 ताजियां शामिल थीं। प्रमुख ताजियादारों में अकबर अली कुरेशी, चिंकू राईनी, इम्तियाज, बलेदीन, कबीर कुरैशी, हबीबुल्लाह कुरैशी, शिवकुमार, राकेश, तजम्मुल अंसारी, फूलचंद चौरसिया, अनिल प्रजापति, फेकू, छिन्नन, समीउल्लाह, राम अजोर वर्मा, समीम शाह, अफसर अंसारी, असगर अली अंसारी और अकबर अली खान शामिल थे। सदर जामा मस्जिद अल्ताफ हुसैन, इंशान अली, वकील खान, असरफ अंसारी, नवाब खान, गुड्डू नेता, कलाम, भोपू कुरैशी, शादाब अंसारी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अकीदतमंदों ने जुलूस के दौरान ‘या शहीद-ए-कर्बला’, ‘या हुसैन’, ‘या अली’, ‘लब्बैक या हुसैन’ और ‘या हुसैन इब्ने अली’ जैसे नारे लगाए। युवाओं ने लाठी, फरसा, तलवार और आग की लाठी के करतब दिखाकर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रशासनिक स्तर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम कमेंद्र कुमार, सीओ मयंक द्विवेदी, एसडीओ विनोद कुमार सिंह और एसएचओ नवीन कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे जुलूस सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments