बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित खैरी समैसा गांव में मोहर्रम की दसवीं तारीख को जुलूस निकाला गया। यह जुलूस पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हसन और हुसैन की कर्बला में शहादत की याद में निकाला गया, जिनकी कुर्बानी को मोहर्रम के रूप में याद किया जाता है। सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए ताजियों की लंबाई सीमित रखी गई थी। जुलूस में शामिल लोगों ने ‘या हुसैन’ के नारे लगाए और जंजीर व तलवार से मातम कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस में आए लोगों का बिरयानी और शरबत से स्वागत किया गया। जुलूस का आयोजन कमेटी अध्यक्ष हसनैन निजामी की देखरेख में हुआ। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। मोतीपुर के दीवान शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। कार्यक्रम बिना किसी भेदभाव के भाईचारे के माहौल में संपन्न हु
बहराइच में मोहर्रम का जुलूस निकला:कर्बला शहीदों की याद में खैरी समैसा में मातम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












