बहराइच। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने शिवपुर ब्लॉक के मांझा दरियाबुर्द गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए और लापरवाही पाए जाने पर फटकार भी लगाई। चौपाल के दौरान, लोनियन पुरवा मार्ग का खड़ंजा उखड़ा देखकर विधायक ने ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल मरम्मत कराने के आदेश दिए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग द्वारा 14 घंटे आपूर्ति के दावे के बावजूद अघोषित कटौती और बांस-बल्ली के सहारे एलटी केबल लगाए जाने की शिकायत की। इस पर विधायक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीओ को विद्युत व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं की समीक्षा करते समय संतोषजनक जानकारी न दे पाने पर ग्राम विकास अधिकारी को फटकार लगाई गई। विधायक ने उन्हें अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और लेखपाल को वरासत के लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। विधायक ने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चौपाल के दौरान 341 लाभार्थियों को सोलर पैनल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन और युवा उद्यमियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के चेक वितरित किए गए। इस दौरान विधायक ने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे
विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार:रात्रि चौपाल में जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












