Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तुलसी राम पुरवा में पाइपलाइन खुदाई के बाद सड़क धंसी:बारिश में पानी...

तुलसी राम पुरवा में पाइपलाइन खुदाई के बाद सड़क धंसी:बारिश में पानी भरते ही बढ़ेगा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की


गिलौला ब्लॉक के सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिकौली ग्राम सभा के तुलसी राम पुरवा में पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई के बाद सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश होते ही गड्ढे में पानी भर जाता है। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों को रास्ते का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को हो रही है। स्थानीय निवासी राम कुमार, मुकेश और राधे श्याम ने बताया कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द गड्ढा भरवाकर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments