Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में दो दिनों में 8 सड़क हादसे:तीन की मौत, पांच घायल;...

श्रावस्ती में दो दिनों में 8 सड़क हादसे:तीन की मौत, पांच घायल; मवेशी लेकर लौट रहे घर के इकलौते बेटे की जान गई


श्रावस्ती में बृहस्पतिवार- शुक्रवार को हुए आठ सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दुर्घटनाएं इकौना, गिलौला और मल्हीपुर थाना क्षेत्रों में हुईं। पहला हादसा बृहस्पतिवार को इकौना थाना क्षेत्र के बौद्ध परिपथ पर हुआ। बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर निवासी 28 वर्षीय नीरज वर्मा बाइक से इकौना से बलरामपुर जा रहे थे। लोटस होटल के सामने एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल नीरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।नीरज अविवाहित थे और दो भाई थे वहीं तीन दिन पहले ही वह पंजाब से घर लौटे थे। परिवार की जिम्मेदारी उन पर थी। दूसरा हादसा बृहस्पतिवार को इकौना थाना क्षेत्र के भिनगा मार्ग पर भोजपुर मोड़ के पास हुआ। मवेशी लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में पिकअप सवार ललई पुरवा निवासी 32 वर्षीय शेषराज गंभीर रूप से घायल हो गए।
शेषराज को जिला अस्पताल भिनगा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा ड्राइवर वाहन अनियंत्रित होने पर वाहन छोड़कर कूद गया था, जिसके चलते पिकअप पोल से टकरा गई और हादसा हो गया। पिकअप चालक फरार ह। शेषराज पांच भाईं थे, सभी भाई अलग-अलग रहते हैं,परिवार की पूरी जिम्मेदारी शेषराज के कंधों पर थी,घर में थोड़ी सी जमीन है मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर होता था, दो नाबालिग बेटे एक बेटी घर में है,शेषराज के जाने से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। तीसरा हादसा सिरसिया थाना क्षेत्र में हुआ।कोनहा गांव निवासी 18 वर्षीय रामू बृहस्पतिवार को बेचईं पुरवा गए थे।रात में वापस लौटते समय बेचई पुरवा– लक्ष्मणपुर मार्ग पर सामने से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल रामू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस इन सभी सड़क हादसों की जांच कर रही है और आरोपी वाहन चालकों की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments