HomeHealth & Fitnessभाकियू कार्यकर्ताओं ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया मुद्दा

भाकियू कार्यकर्ताओं ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया मुद्दा

रामपुर:भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाया।आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में भी मरीजों के इलाज में लापरवाही बरती जा रही है।

प्रदेश कैंप कार्यालय पर हुई पंचायत में प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है।कहीं डॉक्टर तो कही  दवा नहीं है।जिला अस्पताल की स्थिति और भी खराब है।क्योंकि यहां चिकित्सक समय पर नहीं आते हैं और मरीजों के प्रति रवैया भी ठीक नहीं है।चिकित्सक अधिकतर दवाएं बाहर की लिखते हैं।चेतावनी दी कि अगर शीर्घ सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।

पंचायत में दरबारी लाल शर्मा,मोहम्मद तालिब,विशेष पांडेय,राजवीर सिंह,रईस अहमद,राजा राम,बाल किशोर पांडेय,मुस्तकीम,रविन्द्र जाट,बलबीर सिंह,रामऔतार,चौधरी राजपाल,राम बहादुर आदि भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments