#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। कचनी गांव के पास कुआँनों नदी में शनिवार शाम करीब 4 बजे एक 62 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कचनी गांव निवासी संतु (62 वर्ष), पुत्र टहल, अपनी भैंस चराने के लिए कचनी सिवान गए थे। भैंस को चारा खिलाने के बाद वह उसे कुआँनों नदी में नहलाने ले गए। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लालगंज थाना अध्यक्ष विनय कुमार पाठक ने बताया कि भैंस नहलाते समय पैर फिसलने के कारण व्यक्ति गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कुआँनों नदी में डूबने से वृद्ध की मौत:भैंस चराने गए 62 वर्षीय व्यक्ति का पैर फिसला, गहरे पानी में डूबे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












