Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विशाल पीपल का पेड़ रिहाइशी मकानों, बिजली लाइन पर गिरा:बस्ती में वन...

विशाल पीपल का पेड़ रिहाइशी मकानों, बिजली लाइन पर गिरा:बस्ती में वन विभाग ने मुस्तैदी से हटाया मलबा, आपूर्ति बहाल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक विशाल पीपल का पेड़ अपनी जड़ से उखड़कर गिर गया। यह पेड़ सीधे दो रिहाइशी मकानों और मुख्य बिजली लाइन के खंभे पर जा गिरा। घटना चीनी मिल के पास हुई, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त मकानों के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी बड़े जानमाल के नुकसान से बचा जा सका। हालांकि, पेड़ की भारी टहनियों की चपेट में आने से दोनों मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। इस घटना से मुख्य बिजली लाइन का खंभा टूट गया, जिससे दर्जनों परिवारों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. शिरीन सिद्धकी के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने रविवार सुबह मौके पर मोर्चा संभाला। वन विभाग के दल ने तत्परता दिखाते हुए आधुनिक मशीनों की मदद से पेड़ की डालियों को काटकर मलबा हटाने का काम शुरू किया। इससे मकानों को और अधिक नुकसान होने से बचाया जा सका। स्थानीय निवासियों निखिल कुमार, मनीष चौधरी, प्रमोद चौधरी, अमरनाथ चौधरी, नित्य चौधरी और फूलचंद ने वन विभाग के त्वरित और कुशल प्रबंधन की सराहना की है। उधर, उपखंड अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि रास्ता साफ होने के बाद विद्युत कर्मियों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। टूटे खंभे को बदलने और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments