Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विशेश्वरगंज स्टेशन पर हादसा:ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

विशेश्वरगंज स्टेशन पर हादसा:ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल


बहराइच के विशेश्वरगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सुजात अहमद के रूप में हुई है।यह हादसा गाड़ी संख्या 75112 के स्टेशन पर पहुंचने या चलने के दौरान हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक असंतुलित होकर नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्टेशन मास्टर लोचन सिंह वर्मा और सिग्नल स्टाफ अतुल विश्वकर्मा ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। दोनों कर्मचारियों की सूझबूझ और तेजी से की गई कार्रवाई के चलते घायल युवक को समय रहते अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments