#बस्ती_न्यूज
बस्ती का लालगंज-बानपुर मार्ग बदहाल स्थिति में है। यह मार्ग लोगों के लिए आवागमन में बड़ी समस्या बना हुआ है। लगभग 10 किलोमीटर लंबा यह मार्ग पिछले दो वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क पर कई स्थानों पर बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, 10 किलोमीटर की यह दूरी तय करने में 50 किलोमीटर जितना समय लगता है। यह मार्ग कचनी, कबरा खास, बन्नी, मंझरिया, कटया पंडित, सिसई पंडित और कोप सहित कई गांवों को ब्लॉक और जिला मुख्यालय से जोड़ता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और दैनिक आवागमन प्रभावित हो रहा है। ठोकवा गांव के सोनू पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, बन्नी के मनोज यादव, संजीत यादव, मंझरिया के विकास कुमार, गगन चौधरी, सिसई के बलराम गौड़ और नागेंद्र यादव सहित कई ग्रामीणों ने सरकार तथा संबंधित विभाग से लालगंज-बानपुर मार्ग की तत्काल मरम्मत की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क की मरम्मत जल्द नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में जब महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दूधराम से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि वे फोन पर कुछ नहीं कहेंगे और मिलकर बात करने को कहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लालगंज-बानपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील:राहगीरों ने तत्काल मरम्मत की मांग की, आवागमन प्रभावित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












