श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के बैदौरा मशरिक गांव में रविवार रात एक हादसा हो गया। घर में चल रहे पंखे में करंट उतर आने से एक बेटी उसकी चपेट में आ गई। उसे बचाने दौड़ी मां भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद मां-बेटी दोनों जमीन पर गिर पड़ीं। परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर बिजली का कनेक्शन बंद किया और दोनों को करंट के प्रभाव से अलग किया। दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, मां-बेटी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
इकौना में करंट की चपेट में आईं मां-बेटी:पंखे में करंट उतरने से हादसा, सीएचसी में दोनों का इलाज जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












