Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भवानीगंज में सड़क दुर्घटना, चार गंभीर घायल:श्यामपुर विमला स्कूल के पास हुआ...

भवानीगंज में सड़क दुर्घटना, चार गंभीर घायल:श्यामपुर विमला स्कूल के पास हुआ हादसा, बस्ती रेफर


सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र के श्यामपुर स्थित विमला इंटरनेशनल स्कूल के समीप एक सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा डुमरियागंज-चंद्रीपघाट मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार, यह घटना किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में हथपरा थाना त्रिलोकपुर निवासी शाहरुख (18) पुत्र जव्वाद शामिल हैं। वह अपनी खाला मोमिना (40) पत्नी करीम, करीम (42) पुत्र इनामुल्लाह और यूसुफ (8) पुत्र करीम को उनके घर फरेंदा प्रेमनगर, थाना खोड़ारे छोड़ने जा रहे थे। दुर्घटना होते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत भवानीगंज पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बस्ती रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments