समाजवादी पार्टी के नेता जीशान अंसारी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से एक चिट्ठी लिखी। इस खून से लिखी चिट्ठी में सपा नेता ने पीएम मोदी से ‘गाय’ को देश की ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की अपील की है। जीशान अंसारी ने वाराणसी में डीएम ऑफिस के बाहर अपने खून से चिट्ठी लिखकर उसे जिला प्रशासन को दे दिया।
अब जिला प्रशासन के जरिए यह चिट्ठी प्रधानमंत्री को भेजी जाएगी। जीशान ने कहा कि उनके चिट्ठी लिखने का मकसद बीजेपी से गोय की रक्षा को लेकर अपनी स्थिति पर सफाई मांगना है।
यह भी पढ़ें: ‘चंदा चोरी वालों का केस लड़ा तो 5 लाख का जुर्माना’, अयोध्या के वकीलों का फैसला
‘बीजेपी अपना रुख स्पष्ट करे’
सपा नेता जीशान ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह मुस्लिम समुदाय से आते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं मुस्लिम समुदाय से आता हूं और इसलिए मैंने सबसे पहले यह पहल की है। बीजेपी के नेता गाय को लेकर तरह-तरह के बयान देते रहते हैं। हम चाहते हैं कि बीजेपी गाय को राष्ट्र माता घोषित करके अपना रुख स्पष्ट करे।’
बीजेपी के कुछ नेता‘बीफ’ खाने की करते हैं बात
जीशान अंसारी ने आगे कहा कि भारत में लोगों की आस्था और भावनाओं में गाय का विशेष स्थान है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘कई घरों में पहली रोटी गाय के लिए रखी जाती है। वहीं, बीजेपी के कुछ नेता गाय को रोटी नहीं बल्कि ‘बीफ’ खाने की बात करते हैं।’
यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच भूख हड़ताल पर क्यों बैठ गए सोनम वांगचुक?
सपा नेता ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि उनके ज्ञापन को उचित विचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जाए।












