लखनऊ। जय हिंद संवाद के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते माफिया कब्जे और उन्हें प्राप्त होने वाले राजनीतिक संरक्षण को आगामी विधानसभा चुनावों में चुनावी मुद्दा बनाये जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। यूपी प्रेस क्लब के सभागार में दो घंटे तक चले इस विमर्श में कई राजनीतिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखें। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एच.वहीद ने कहा कि किसी भी राज्य के प्राकृतिक संसाधन वहां की जनता के धरोहर है। चाहे पेड़ हो नदियां,तालाब ,जंगल, खेत और खदानें हो सब पर उस राज्य की जनता का सीधा अधिकार है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखी जाने वाली प्राकृतिक धरोहर है। जिसे बेचने का या बर्बाद करने का अधिकार किसी सरकार को नहीं दिया जा सकता। जय हिंद संवाद के पांचवें चरण में ठेकेदार एसोसिएशन के नेता फरहत कासिम,भागीदारी आंदोलन के संचालक पीसी कुरील,पीपुल्स जस्टिस पार्टी के अध्यक्ष आर.जे. खान, लालबाग के व्यापारी नेता मोहम्मद आमिर, मोबीन , अन्वेष शुक्ला आदि ने विचार व्यक्त किये। संचालक विमल प्रकाश ने बताया कि छठा चरण मौलिक नागरिक सुविधाओं में दिनों-दिन बढ़ते भ्रष्टाचार को चुनावी मुद्दा बनाये जाने पर केन्द्रित रहेगा। संयोजक ज़ाहिद अली ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का प्रमुख सहयोग रहा।
जनता की धरोहर भारत के प्राकृतिक संसाधन-कांग्रेस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












