बड़खड़िया क्षेत्र में आज सुबह 4 बजे से लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है। किसान लंबे समय से बरसात के मौसम का इंतजार कर रहे थे। यह इंतजार अब खत्म हो गया है। इस बारिश के बाद अब वे मूंगफली और धान की बुवाई का काम शुरू कर सकेंगे। बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। वे अब खेतों की जुताई और बुवाई का काम शुरू कर पाएंगे, जिससे उनकी फसल की तैयारी समय पर हो सकेगी। क्षेत्र के किसान वकील सिंह, जयनंदन मौर्य, छोटे लाल सिंह, शशिकांत निषाद और राधामोहन मुन्ना कुमार सहित अन्य किसानों ने इस बारिश को अपनी फसलों के लिए बेहद फायदेमंद बताया है।
बड़खड़िया में सुबह से बारिश, गर्मी से राहत:किसानों को मूंगफली और धान की बुवाई में मिलेगी मदद
RELATED ARTICLES












