#बस्ती_न्यूज
बस्ती के बनकटी की आरबीएसके टीम ने स्माइल ट्रेन संस्था के सहयोग से साढ़े तीन माह की एक बच्ची के कटे होंठ का सफल ऑपरेशन किया है। यह ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। स्माइल ट्रेन संस्था बच्चों के कटे होंठ और तालू का 100 प्रतिशत निःशुल्क इलाज करती है। गोरखपुर के सावित्री अस्पताल में सोमवार को सजना खोर निवासी रवीन्द्र की साढ़े तीन माह पुत्री दिव्यासी के कटे होंठ की सर्जरी की गई। आरबीएसके टीम बनकटी के डॉ. अभिषेक सिंह और अन्य सदस्यों ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। स्माइल ट्रेन संस्था अपने सहयोगी अस्पतालों के माध्यम से इलाज का पूरा खर्च वहन करती है। कटे होंठ की सर्जरी के लिए बच्चे की उम्र कम से कम तीन महीने और वजन न्यूनतम 5 किलोग्राम होना आवश्यक है। कटे तालू की सर्जरी आमतौर पर 9 से 12 महीने की उम्र के बीच की जाती है। स्माइल ट्रेन संस्था केवल सर्जरी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सही उच्चारण के लिए स्पीच थेरेपी और दांतों के इलाज जैसी सुविधाएं भी प्रदान करती है। डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि यदि किसी बच्चे की सर्जरी हो चुकी है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार टांकों की सफाई और मलहम लगाना न भूलें। यह पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल के लिए महत्वपूर्ण है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में आरबीएसके टीम बनकटी ने जोड़ा कटे होठ:साढ़े तीन माह की बच्ची का सफल ऑपरेशन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












