#बस्ती_न्यूज
छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव के पास सड़क मरम्मत के दौरान हुए हादसे में घायल इंजीनियर कृष्णवीर की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है, जबकि एक अन्य कर्मचारी का इलाज अभी भी जारी है। यह हादसा रविवार मध्यरात्रि को हुआ, जब एनएचएआई की मेंटिनेंस टीम बारिश के कारण बने गड्ढों की मरम्मत कर रही थी। इसी दौरान अयोध्या से बस्ती की ओर आ रही एक अनियंत्रित डीसीएम ने पहले हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को टक्कर मारी। इसके बाद डीसीएम डिवाइडर पर चढ़ गई और मरम्मत कार्य में जुटे कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मिर्जापुर के नई बाजार अहरौरा निवासी मजदूर सुजीत कुमार (33) की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल इंजीनियर कृष्णवीर (33), जो भरतपुर, राजस्थान के जिरौली के रहने वाले थे, को पहले दर्शननगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना में रायबरेली के बन्नावा गांव निवासी अश्वनी प्रताप सिंह (26) घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद पुलिस ने डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
छावनी में सड़क हादसे में घायल इंजीनियर की मौत:मृतकों की संख्या दो हुई, एक कर्मचारी का इलाज जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












