Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में रेलवे लाइन किनारे मिला युवक का शव:एक सप्ताह बाद हत्या...

बस्ती में रेलवे लाइन किनारे मिला युवक का शव:एक सप्ताह बाद हत्या का मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस जांच शुरू

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक सत्यम सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने एक सप्ताह बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे एक पोखरे के पास मिला था। परिजनों की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, महुआडाबर निवासी सुनीता सिंह ने बताया कि 24 जून की सुबह करीब छह बजे प्रेमनाथ उर्फ काका उनके बेटे सत्यम सिंह को घर से अपने साथ ले गया था। आरोप है कि रास्ते में बभनान में नयन सरकार उर्फ माइकल भी उनके साथ शामिल हो गया। शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया था देर शाम तक सत्यम के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान प्रेमनाथ ने बताया कि उसने सत्यम को रेलवे लाइन के किनारे स्थित पोखरे के पास छोड़ दिया था। परिजन, गांव के लोग और प्रेमनाथ मौके पर पहुंचे, लेकिन सत्यम का कोई पता नहीं चला। अगले दिन, 25 जून को दोबारा तलाश के दौरान सत्यम सिंह का शव रेलवे लाइन के किनारे उसी पोखरे के पास मिला। परिजनों का आरोप है कि प्रेमनाथ उर्फ काका, नयन सरकार उर्फ माइकल और एक अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर सत्यम की हत्या की। उन्होंने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया था। मामले में शिकायत प्रकोष्ठ की रिपोर्ट के आधार पर गौर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने बताया कि बुधवार दोपहर को मुकदमा दर्ज कर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments