Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हर्रैया में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद:मौत के सही कारणों का...

हर्रैया में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद:मौत के सही कारणों का पता चल नहीं चल पाया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव गन्ने के खेत के पास चारे के खेत में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मरवटिया तिवारी नौरंगवा निवासी राम भवन (55 वर्ष) पिता ताल्लू के रूप में हुई है। घटना हरैया के बिहरा रेहरवा स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान से कुछ ही दूरी पर हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही हरैया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरैया के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल, वृद्ध की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments