Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)युवक ने एक ही दिन दो शादियां तय कीं:जाति छिपाकर दहेज लिया,...

युवक ने एक ही दिन दो शादियां तय कीं:जाति छिपाकर दहेज लिया, पुलिस ने हिरासत में लिया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में एक युवक पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। उसने एक ही दिन दो अलग-अलग परिवारों में शादी तय कर ली। युवक पर जाति छिपाकर दहेज लेने का भी आरोप है। मामला सामने आने के बाद दोनों पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला यह युवक खुद को एक निजी स्कूल का शिक्षक बताता था। उसने चौहान समाज की एक युवती से प्रेम संबंध स्थापित किए और उससे शादी तय की। युवती के परिजनों के अनुसार, युवक ने दहेज के रूप में 50 हजार रुपये भी लिए थे। यह शादी 1 जुलाई को मूड़घाट स्थित एक मैरिज हॉल में थी। शादी की तारीख नजदीक आने पर युवती के परिवार को युवक की मौत की सूचना मिली, जिससे वे सदमे में आ गए। हालांकि, कुछ दिनों बाद युवती को पता चला कि युवक जीवित है और उसी 1 जुलाई को सिविल लाइन स्थित एक अन्य मैरिज हॉल में उसकी शादी होने वाली है। पड़ताल में सामने आया कि युवक कुर्मी समाज का है और उसने अपनी जाति छिपाकर चौहान युवती से शादी तय की थी। उसने अपने ही समाज के एक अन्य परिवार में भी शादी तय कर रखी थी, जिसके लिएडेढ़ लाख रुपये नकद दहेज लिया गया था। दोनों शादियों की तारीख एक ही दिन होने से पूरा मामला उजागर हो गया। सूचना मिलने पर चौहान परिवार की युवती कोतवाली पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों और आरोपी युवक को बुलाया। सीओ नगर सतेन्द्र भूषण की मौजूदगी में हुई बातचीत के दौरान धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इसके बाद दोनों युवतियों ने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों परिवारों ने कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी सतेन्द्र भूषण ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments