#बस्ती_न्यूज
बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र के परसा-परशुरामपुर रोड पर सरैया चौराहे के पास बीती रात आवारा कुत्तों के झुंड ने एक जंगली हिरण पर हमला कर दिया। इस हमले में हिरण की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्तों ने हिरण को घेरकर बुरी तरह नोच डाला था। सुबह स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने मृत हिरण को देखा और वन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना दिए जाने के बावजूद, समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। इस मामले में वन विभाग का कोई आधिकारिक बयान भी प्राप्त नहीं हो सका है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कुत्तों के झुंड ने हिरण को मार डाला:बस्ती में आवारा कुत्तों के हमले से जंगली हिरण की मौत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












