HomeHealth & Fitnessघर में घुसकर युवक का अपहरण व मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज...

घर में घुसकर युवक का अपहरण व मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

लखनऊबिजनौर थाना क्षेत्र में सफिकुल नामक व्यक्ति ने मारपीट और अपहरण का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने 10 नामजद व्यक्तियों सहित 15-20 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ 1 जुलाई को रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सफिकुल के अनुसार, यह घटना बीती 30 जून की रात करीब 9 बजे हुई। अब्दुल, प्रभाकर, तनु, अमिनुल, शौहर अली, सिद्दीक अली, सिद्दीक अली का बेटा छोटू, गोलू और अब्दुल के बेटे सहित 15-20 लोग उनके औरंगाबाद जागीर स्थित घर पहुंचे। उन्होंने सफिकुल के बारे में पूछताछ की, जिस पर उनकी पत्नी ताराबानो और बेटी सूर्या प्रवीन ने बताया कि वह सब्जी लेने गए हैं। इसी दौरान सफिकुल सब्जी लेकर घर पहुंचे।

 
आरोप है कि आरोपियों ने तुरंत उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्हें जबरन बाइक पर बैठाकर औरंगाबाद जागीर ले जाया गया, जहां उनकी लाठी-डंडों से पिटाई की गई। कुछ दूरी पर मौजूद अनुराग ने घटना की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी सफिकुल को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर बिजनौर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments