Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लखनपुर में एक सप्ताह में दूसरी बार फुंका ट्रांसफार्मर:गांव अंधेरे में डूबा,...

लखनपुर में एक सप्ताह में दूसरी बार फुंका ट्रांसफार्मर:गांव अंधेरे में डूबा, ग्रामीण 25 केवीए ट्रांसफार्मर की मांग पर अड़े


बहराइच के विशेश्वरगंज क्षेत्र के लखनपुर गांव में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। गांव के बीच स्थापित 16 केवीए क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार फुंक गया है, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया है। भीषण गर्मी और उमस के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस 16 केवीए ट्रांसफार्मर पर लगभग 80 से 90 विद्युत कनेक्शन जुड़े हुए हैं। क्षमता से अधिक भार होने के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहा है। हाल ही में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर भी दो दिन के भीतर ही फुंक गया। ग्रामीणों का कहना है कि कम क्षमता का ट्रांसफार्मर गांव के विद्युत भार को वहन करने में सक्षम नहीं है। शनिवार को नाराज ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और एसडीओ अश्वनी कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गांव में 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि जूनियर इंजीनियर तबरेज खान को समस्या की जानकारी होने के बावजूद स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है, जिससे विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। इस संबंध में जूनियर इंजीनियर तबरेज खान से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। वहीं, एसडीओ अश्वनी कुमार पांडे ने बताया कि गांव में 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित कराने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गांव में लगे अन्य ट्रांसफार्मरों से लोड का वितरण कर शनिवार शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में हृदय नारायण साहू, विजय गुप्ता, सदाशिव, मुन्नी देवी, रामवती, निर्मला, धर्मराज, सुगना, सलीम मनिहार, जोखू रावत, मुंशीलाल मौर्य, जीवनलाल मौर्य, सोमई वर्मा, सोना देवी, जाकरून, देवनारायण, राघवेंद्र, शंकर, कैलाश साहू, जोखूराम, हनीफ, सलीम खां, खलील, रक्षाराम, ननकू वर्मा, संदीप, गंगाराम चौकीदार, रामसजन मौर्य, छेदीराम मौर्य, बाबूराम साहू, किशनलाल साहू, ननके साहू, जुम्मन, अनीस, मुन्ना, बाबूराम और बाबादीन सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments